सोमवार, 24 जून 2024

OMG इस पक्षी के पंख की कीमत लाखों में क्यों ?




न्यूजीलैंड में एक पक्षी का पंख नीलामी में करीब 23 लाख रुपयों का बिका,आप भी सोच रहे होंगे कि ऐसा क्या खास था उस पंख में?और आखिर कौन था वो पक्षी जिसके पंख की कीमत इतनी ज्यादा है.दरअसल ये पंख 100 साल से भी ज्यादा समय पहले विलुप्त हो चुके पक्षी हुइया का है। हुइया पक्षी को आखिरी बार 1907 में देखा गया था, माओरी मूल निवासियों के लिए इस पक्षी का बहुत महत्व था, हुइया पक्षी के पंख से बना हेडपीस केवल माओरी के राजा ही पहन सकते थे। किंवदंती है कि जब कुछ यूरोपीय सैटलर्स न्यूजीलैंड पहुंचे तो पहले से ही दुर्लभ इस पक्षी के पंखों के प्रति उनका जुनून ही हुइया के विलुप्त होने का कारण बना।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें